नेशनल

शादी के 16वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री परिवार संग पहुंचे माँ कामख्या मंदिर।

Published

on

THE NEWS FRAME

गुवाहाटी : सोमवार 07 फरवरी, 2022 

मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार आज परिवार संग असम के गुवाहाटी स्थित कामख्या मंदिर में पहुंच कर पूजा-अर्चना की, साथ ही माँ कामख्या से झारखण्ड और झारखण्डवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बता दें कि आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के वैवाहिक जीवन का 16वीं वर्षगांठ है। अपने दोनों पुत्रों और जीवन संगिनी के साथ माँ कामख्या मंदिर के दर्शन कर सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त झारखंडवासीयों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की है। 

झराखण्ड के सभी आम और खास उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहें हैं। इसी क्रम में दुमका विधान सभा से विधायक सह सभापति महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा सदस्य सीता सोरेन ने ट्वीट के माध्यम से बधाई देते हुए कहा – 

‘झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी एवं हमारी छोटी बहन कल्पना सोरेन को वैवाहिक वर्षगांठ के 16 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई व मंगल कामनाओं के साथ असीम शुभकामनाएं। Happy Marriage Anniversary.

आज परिवार संग असम के गुवाहाटी स्थित कामख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ कामख्या से झारखण्ड और झारखण्डवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। pic.twitter.com/BBVTFplqZE

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 7, 2022

सोर्स : ट्विटर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version