झारखंड

शादी करने आये लड़के को पड़ी मार। लड़की को ले गए परिजन।

Published

on

THE NEWS FRAME
प्रेमी संजय मछुआ 

जमशेदपुर । झारखंड

जमशेदपुर शहर के पुराना कोर्ट परिसर में शादी करने आये लड़के को पड़ी मार। यह मामला उस समय हुआ जब लड़की के घरवाले मौके पर जमशेदपुर रजिस्ट्रार कार्यालय के पास पहुंचे। बता दें कि शादी करने पहुंचे प्रेमी युगल पर लड़की के घर वालों ने उस वक्त हमला कर दिया जब दोनों प्रेमी आज शादी करने रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे थे। मौके पर लड़की के घरवालों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी और लड़की को जबरदस्ती अपने साथ ले गए। लड़के का कहना है कि वे दोनों बालिग है और अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं।

आज होने वाली थी कोर्ट मैरिज

आज दिनांक 4 जनवरी 2024 को दोनो शादी की नीयत से जमशेदपुर कोर्ट पहुंचे थे। अक्टूबर 2023 को उन्होंने शादी के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। आज उनका शादी रजिस्टर होना था।

लड़की के परिजनों को इस शादी की भनक लग चुकी थी।वे शादी से पहले ही कोर्ट परिसर में मौजूद थे। मौके पर लड़का लड़की को देख उन्होंने पहले तो दोनों को जबरन अलग किया उसके बाद लड़के की पिटाई कर दी। और लड़की को जबरजस्ती अपने साथ ले गए। इस घटना से रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर अफरा तफरी का माहौल बन गया था।

फेसबुक से हुई दोस्ती शादी तक पहुंची

लड़के ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती लड़की से हुई थी। लेकिन इस दास्तान की खबर लड़की के घर वालों को हो चुकी थी। इस सम्बंध में लड़की के परिजनों ने लड़के के घर आकर पहले भी पिटाई की थी और लड़की से अलग हो जाने को कहा था। 

शादी के दिन लड़के की हुई पिटाई

4 जनवरी 2024 को शादी करने आये प्रेमी प्रेमिका की रुक गई शादी और प्रेमी की हो गई कुटाई। मामला तब उलझ गया जब लड़की के घरवाले कोर्ट परिसर में पहुंच गए। पहले तो दोनों को अलग किया फिर लड़के की पिटाई कर दी। लड़के को पीटने के बाद लड़की को अपने साथ जबरदस्ती कोर्ट परिसर से ले गए। 

दोनों हैं बालिक

जानकारी के मुताबिक लड़की सोनारी निर्मल नगर की रहने वाली है जिसकी उम्र 19 वर्ष है। लड़की का नाम संजना कर्मकार है। वहीं लड़का सरायकेला चौक का रहने वाला है जिसकी उम्र 21 वर्ष है और लड़के का नाम संजय मछुआ है। संजय ने बताया कि वह चौका का रहने वाला है, लेकिन अभी वह निर्मल नगर में रह रहा है। 

लड़के के अनुसार इनका पिछले पांच सालों से प्रेम संबंध में है। लड़की जब 18 साल की हुई तो 31 अक्टूबर 2023 को दोनो ने मिलकर शादी के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी। नवंबर 2023 में शादी की तारीख तय थी लेकिन लड़की के घर वालों ने उस दिन लड़की को घर से बाहर नहीं जाने दिया। जिसकारण नवम्बर में शादी नहीं हो पाई थी।

वहीं इस सम्बंध में एक वकील का कहना है कि भारतीय कानून के अनुसार दोनों बालिग हैं और कानून उन्हें अपनी सहमति से शादी करने की इजाजत देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version