सोशल न्यूज़

शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का शहादत दिवस सिंहभूम कॉलेज गेट के समीप मनाया गया।

Published

on

चांडिल :  आज दिनांक 23 मार्च को AIDSO सिंहभूम कॉलेज कमेटी चांडिल की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का 91वां शहादत दिवस चांडिल कॉलेज गेट के सामने मनाया गया।

कार्यक्रम में भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के तस्वीर पर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षकों ने माल्यार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए AIDSO  सरायकेला खरसावां जिला कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो ने कहा की आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी विचार धारा के ज्वलंत प्रतीक थे महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह। भगत सिंह और उनके साथियों ने आज़ाद भारत में एक सपना ऐसा देखा था, जहां मनुष्य के द्वारा मनुष्य का शोषण नहीं होगा, जहां मनुष्य की पहचान धर्म व जाति से न होकर इंसान के रूप में होगी। एक भी व्यक्ति रोटी, कपड़ा, मकान से वंचित ना रहेगा । परंतु अफसोस की बात है आजादी के इतने सालों बाद भी ऐसा कुछ नहीं हुआ, आज भी भगत सिंह का सपना अधूरा है।

आज भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों को भुलाने की साजिश चल रही है। ऐसी स्थिति में आज हमें जरूरत है भगत सिंह के विचार व जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर ऐतिहासिक उत्तरदायित्व को निभाने का, भगत सिंह के सपनों को साकार करने का है।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभात कुमार महतो और अन्य साथियों के द्वारा किया गया जिसमें विजय वर्मा, युधिष्ठिर प्रामाणिक, सचिन, तुलसी, अजय आदि शामिल थे।

पढ़ें यह खास खबर – 

टाटा स्टील वर्क्स क्षेत्र में बोन्साई और हर्बल पार्क बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version