झारखंड

वीर शहीद निर्मल महतो झारखण्ड के बलिदान से बना झारखण्ड -काशिफ़ रज़ा।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखंड

आज दिनांक 25/12/2023 को शहीद निर्मल महतो की जयंती पर आज़ाद समाज पार्टी ने प्रदेश कार्यालय जमशेदपुर में झारखंड निर्माता शहीद निर्मल महतो को पुष्पांजलि दे कर उनके बलिदान को पार्टी कार्यकर्ताओं ने याद किया, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने कहा कि शाहिद निर्मल महतो के बलिदान से झारखण्ड बना है उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 

हरियाणा से आए राजनीतिक विशेषज्ञ एवं आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय नेता सरदार मनोज सिंह दुहन ने कहा कि शहीद निर्मल महतो को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब हम उनके सपनों का झारखंड बनाएंगे, जहाँ यहाँ के आदिवासी, दलित, पिछड़े, मुसलमान, ईसाई, सिख और समस्त शोषित वंचितों को उनका हक अधिकार मिलेगा, सबको आगे बढ़ने का बराबर का अवसर मिलेगा और झारखंड के युवाओं को रोजगार मिलेगा और उनका पलायन बंद होगा। 

कार्यक्रम में उपस्थित आजाद समाज पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष दुर्योधन महतो ने शहीद निर्मल महतो के सपनों के झारखण्ड को बनाने के लिए आजाद समाज पार्टी के दृढ़ संकल्पित होने की बात कही। इस दौरान‌ आसपा प्रदेश महासचिव नवीन मुर्मू, प्रदेश संगठन सचिव नईम खान, प्रदेश महासचिव आकाश मुखी, आसपा पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव सन्नी सामद, आसपा पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष शमीम अकरम, आसपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मजहर खान, मुसाबनी प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version