झारखंड

वीर युवा सेना की केंद्रीय कोषाध्यक्ष अंजली बनाई गई लोजपा की जिला उपाध्यक्ष

Published

on

जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के आदेशानुसार प्रदेश सचिव सह कोल्हान प्रभारी प्रीतम कौर को अनुशंसा पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह के द्वारा संगठन मजबूती हेतु श्रीमती अंजलि पूर्ति देवगम को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को मजबूत करने का भरोसा जताया है।

अंजली सामाजिक संगठन वीर युवा सेना की केंद्रीय कोषाध्यक्ष भी हैं और वह पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत जंगल ब्लॉक गांव की रहने वाली हैं। उनके पति वीर सिंह देवगम भी सामाजिक कार्यकर्ता हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है।

यह भी पढ़ें: झारखण्ड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का फार्म यहाँ से करें डाउनलोड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version