झारखंड

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा शहर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटका जब्ती किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के निर्देशानुसार साकची पोस्ट ऑफिस के पास, साकची गोलचक्कर, मोहम्मडन लाइन साकची, कागल नगर सोनारी, रूप नगर सोनारी, एरोड्रम के पास, गुदड़ी बाजार में छापामारी करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटका जब्ती किया गया। साथ ही मोहमडन लाइन साकची में भंडारण करने वाले एक गोदाम जिसमे भारी मात्रा में गुटका का रखा हुआ था। 

उड़न दस्ता दल के छापामारी के दौरान गोदाम मालिक के द्वारा ताला बंद कर भाग गया जिसके उपरांत उक्त गोदाम को साकची थाना को सूचना देने के उपरांत उपस्थिति में सील किया गया। आज के अभियान में लगभग 30 किलो से ज्यादा जिसमे 2 पेटी एवं 5 झोला गुटका जब्त किया गया कुल 18 लोगो से 68300/ रुपए जुर्माना वसूल किया गया। उक्त अभियान नगर प्रबंधक रवि भारती के नेतृत्व में प्रभारी कर दारोगा एम के एल दास के द्वारा क्षेत्रीय राजस्व कर्मी प्रकाश भगत, बिनोद राम, कृष्णा राम, बिनोद तिवारी, दिलीप बारिक, गणेश राम के साथ उड़न दस्ता दल के जवान सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version