झारखंड

विधायक सुखराम उरांव ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन, सरकारी मूल्य पर बेचने से किसानों को मिलेगा लाभ

Published

on

चक्रधरपुर (जय कुमार) : चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को विधायक सुखराम उरांव ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोले जाने से चक्रधरपुर के किसानों को काफी फायदा होगा। प्रखंड के किसान आसानी से अपने धान को सरकारी मूल्य पर बेच सकेंगे। पहले दिन चक्रधरपुर लैम्पस में किसानों ने 136 क्विंटल धान बेचा। वहीं विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि किसानों का मांग था कि एक माह पहले नवंबर माह में ही धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला जाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता आलोक भगत हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

अब दिसंबर का माह चल रहा हैं जो त्योहार का होता है। क्रिसमस और माघे पर्व इस क्षेत्र में शुरु हो जाता हैं। ऐसे में बहुत सारे किसानों द्वारा धान बेच दिया गया हैं। इसके बावजूद जो किसान धान की बिक्री नहीं किये हैं वे धान अधिप्राप्ति केंद्र में आकर आसानी से अपनी धान को बेच सकेंगे। जिससे किसानों को अधिक लाभ होगा। सरकार किसानों को प्रति क्विंटल 2400 रुपये दे रही हैं। जबकि बाजार में कम मूल्य मिलता हैं।

मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी अमिता कुमारी, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान, बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, बीडीओ कांचन मुखर्जी, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप महतो, बंदगांव प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंको, बनबिहारी प्रधान, विजय सिंह सामड समेत काफी संख्या में प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version