TNF News

विधायक सरयू राय ने किया बिरसानगर जोन नंबर 8,6 और 4 का दौरा। लोगों से मिलकर समस्यों को जाना। बिरसानगर को आदर्श कॉलोनी बनाने की है योजना।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बुधवार 06 जुलाई, 2022

भारतीय जनतंत्र मोर्चा – पूर्वी विधानसभा के विधायक श्री सरयू राय ने बिरसानगर अंतर्गत जोन नंबर – 8, 6 एवं 4 का भ्रमण किया। श्री राय ने क्षेत्र के लोगों से मिलकर जन समस्याओं को जाना एवं स्थल से ही  समंधित विभाग्य अधिकारी से बात कर समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण करने का निर्देश दिया, बताते चले की विधायक सरयू राय बिरसानगर छेत्र को आदर्श कॉलोनी बनाने की योजना में भी काम कर रहे हैं। जिसके लिए क्षेत्र का निरंतर भ्रमण कर जनता की मूलभूत समस्यायों से अवगत हो रहे हैं और क्षेत्र की जनता भी श्री राय के इस कार्य से बहुत प्रभावित हो रहे है। 

बिरसानगर पूर्वी के मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने कहा की विधायक श्री राय जनता के प्रति समर्पित हैं  इस लिए क्षेत्र के प्रत्यक गली मोहल्लों में जा कर लोगों से वार्ता कर उनके समस्याओं से अवगत हो रहे हैं एवं विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version