सोशल न्यूज़

विधायक सरयू राय एवं भाजमो जिला पदाधिकारियों ने आगामी 23 दिसंबर के कार्यक्रम स्थल एग्रीको मैदान का निरिक्षण किया। जनकल्याण के लिए जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों से 1008 कलशों से होगा सुंदरकांड का महापाठ – सरयू राय

Published

on

Jamshedpur : बुधवार 15 दिसम्बर, 2021

आज जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय एवं भाजमो जमशेदपुर महानगर के तमाम पदाधिकारियों ने 23 दिसंबर के कार्यक्रम के मद्देनजर एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान के स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

श्री सरयू राय ने बताया की 23 दिसंबर को आज से दो वर्ष पूर्व पूर्वी की जनता ने अपने दृढनिश्चय और संकल्प से महज 20 दिनों में एक बड़ी एतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस जीत के दो वर्ष पूरे हो रहे है इसलिए क्षेत्र की जनता के जनकल्याण हेतु उस दिन सुंदरकांड राम चरित्र मानस का सस्वर पाठ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों से 1008 कलश संग्रह कर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान लाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पाठ के साथ हवन एवं महाप्रसाद का आयोजन होगा। 

भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, पश्चिम विधानसभा संयोजक मुकुल मिश्रा, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष वंदना नामता, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिधी (व्यवसायी मामलों) महानगर प्रवक्ता आकाश शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी, जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, जनकल्याण प्रतिनीधी मिष्टु सोना, उद्योग प्रतिनिधी इंद्रजीत सिंह, विद्युत प्रतिनिधि विजय राव, पेयजल सहप्रभारी शंकर कर्मकार, आईटी प्रितिनिधी विकास भाजमो नेत्री सिंह,आरती मुखी, काकोली मुखर्जी, किरण सिंह, लखी मुंडा, भाजमों नेता दुर्गा राव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, बारिडीह मंडल अध्यक्ष बिजय नारायण सिंह, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह गोलमुरी प्रतिनिधि असीम पाठक, टेल्को प्रतिनिधि अभय सिंह, मानगो मंडल महामंत्री निरज साहु, बारीडीह मंडल महामंत्री मार्टिन लैजरास, गोल्डन पांडे, सुमित साव, रचित जायसवाल, गणेश चंद्र, सहित अन्य उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version