उत्तर प्रदेश

विज्ञान हुआ फेल, बच्ची के शरीर पर निकल रहे हैं, राम राम के शब्द। डॉक्टर हुए हैरान और परेशान।

Published

on

THE NEWS FRAME

हरदोई, उत्तर प्रदेश। 

ईश्वर विभिन्न रीती से अपना अस्तित्व दर्शाते हैं। उसे मानने वाले लोग भिन्न हो सकते हैं लेकिन उसकी सत्ता पर शक नहीं किया जा सकता। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक छोटी बच्ची के शरीर पर अपने आप भगवान् श्री राम का नाम ऊभर रहा है। 

बता दें की राम नाम का शब्द हिंदी में उभर रहे हैं। कुछ समय बाद वे गायब भी हो जाते हैं। यही नहीं उसके शरीर में कभी राम-राम तो कभी राधे- राधे लिखा दिखाई दे रहा है। वहीँ कभी अन्य देवी देवताओं के नाम लिखे दिख रहे हैं। लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं। यह एक हैरान कर देने वाला मामला है, जो लोगों के लिए कौतुहल का विषय है।

 

विज्ञान के लिए एक पहेली बन चूका यह मामला यूपी के हरदोई जिले का है। 

बता दें की 8 साल की इस बच्ची के शरीर पर अपने आप राम-राम और राधे – राधे शब्द उभर रहे हैं। जिसे देखकर बच्ची के परिजन, आसपास के लोगों सहित, डॉक्टर भी हैरान हैं। यह मामला हरदोई के माधोगंज ब्लाॅक के गांव सहिजन का है। ऐसा क्यों हो रहा है यह  अभी तक किसी की समझ में नहीं आ रहा है। 

लोग इसे ईश्वर का आशीर्वाद बता रहे तो कोई चमत्कार बता रहा है। बच्ची के पिता के अनुसार बच्ची की पूजापाठ में बहुत रूचि है शायद इसलिए ऐसा हो रहा है। 8 वर्षीय इस बच्ची का नाम साक्षी है और इसके शरीर पर बीते 15 -20 दिनों से भगवान के नाम उभर रहे हैं। वहीँ आश्चर्य की बात यह है कि भगवान् के शब्द हिन्दी भाषा में उभर रहे हैं जिन्हें साफ तौर पर देखा और पढ़ा जा सकता है।

डॉक्टर इस घटना से हैरान और परेशान है। शुरुआत में परिजनों ने इस घटना को नजरअंदाज किया लेकिन लगातार ऐसा होने के बाद परिजनों ने बच्ची को लेकर डॉक्टर से संपर्क किया। जहां डॉक्टर भी यह सब देखकर हैरान हो गए। वे भी इसका कोई समाधान नहीं निकल पाए। वहीँ कुछ लोग इसे ढकोसला बता रहे तो कोई इसे अपवाह कह रहा है।  

हालाँकि सच क्या है वह इस वीडियो में शायद आप सभी को नजर आये – 

यूपी के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची के शरीर पर अपने आप हिंदी में शब्द उभर रहे हैं। कभी राम-राम तो कभी राधे-राधे लिखा दिख रहा है। कभी देवी देवताओं के नाम लिखे दिख रहे हैं। लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं।#UPnews #ViralVideo pic.twitter.com/dzFBcjGIKl

— yogesh hindustani (@yogeshhindustan) November 6, 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version