सोशल न्यूज़

विजयादशमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने मां दुर्गा से राज्य की खुशहाली और समृद्धि का मांगा आशीर्वाद।

Published

on

THE NEWS FRAME

Ranchi : शुक्रवार 15 अक्टूबर, 2021

झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी ने झारखण्ड राज्य के समस्त नागरिकों को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

आज मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित कई पूजा स्थलों का भ्रमण कर मां दुर्गा से राज्य की खुशहाली की कामना की है। वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि दशहरा का त्यौहार अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। 

आगे उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम सभी समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराई को खत्म करने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने सपरिवार मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर राज्य में अमन- शांति, सुख -समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version