शिक्षा
विकिपीडिया अब 20 वर्ष का हो चुका है।
विकिपीडिया क्या है ?
यह तो सभी जानते है। फिर भी जो लोग नहीं जानते उनके लिए यह बताना जरुरी होगा, की विकिपीडिया जानकारियों का समंदर है। विभिन्न और असंख्य विषयों के बारें में हम यहां से विस्तृत जानकारी पा सकते है।
इस वर्ष विकिपीडिया अपना 20th जन्मदिन का उत्सव मना रहा है।
पर क्या आपको पता है विकिपीडिया अस्तित्व में कब आया ?
दोस्तों आज हम बात करने जा रहें है विकिपीडिया के बारे में।
विकिपीडिया 15 जनवरी, वर्ष 2001 को जिमी वेल्स और लैरी सेंगर द्वारा एक डोमेन पंजीकृत किए जाने के दो दिन बाद शुरू किया गया । उस समय यह केवल अंग्रेज़ी भाषा में शुरु की गई थी लेकिन बाद में अन्य भाषाओ में भी इसका अनुवाद होने लगा । हिन्दी भाषा के लेख जुलाई 2003 से उपलब्ध होने लगे।
बता दें की इससे पहले Microsoft एनकार्टा, एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका और बॉमिस नुपेडिया अस्तित्व में आ चुके थे।
वर्ष 2001 में, नुपेडिया के लाइसेंस को GFDL में बदल दिया गया, तब जिमी वेल्स और लैरी सेंगर ने वर्ष 1995 में वार्ड कनिंघम द्वारा शुरू की गई विकी की अवधारणा और तकनीक का उपयोग करके विकिपीडिया को लॉन्च किया।
प्रारंभ में, विकिपीडिया का इरादा नुपेडिया के बराबर एक ऑनलाइन विश्वकोश बनना था, जिसे विशेषज्ञों द्वारा पूरी तरह से लिखा या रचा गया हो। लेकिन विकिपीडिया, नुपेडिया से बहुत आगे निकल गया। आज विकिपीडिया विश्व की कई भाषाओं में ऑनलाइन उपलब्ध है।
विश्व में विकिपीडिया की मासिक पाठक संख्या लगभग 495 मिलियन है।
वर्तमान में हिन्दी विकिपीडिया में 1,44,943 लेखों पर काम चल रहा है। साथ ही 5 लाख से अधिक अन्य भाषाओं के लेखों पर काम हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह 289 भाषाओ में उपलब्ध है। तथा इसके 12 सहायक कम्पनियाँ और है। चूंकि विकिपीडिया एक जारी कार्यक्रम है जिसमें कोई भी योगदान दे सकता है।
विकिपीडिया से सम्बंधित विस्तृत जानकारी या अन्य विषयों की जानकारी आप हमारे विकिपीडिया सर्च बॉक्स में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
यह एप्प में भी उपलब्ध है। निचे दिए गए बॉक्स पर क्लिक कर एप्प डाऊनलोड कर सकते है।
सन्दर्भ : विकिपीडिया
aditya
January 21, 2021 at 10:51 AM
ab yah young hai.