उत्तर प्रदेश

वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार से सम्मानित हुए जमशेदपुर के युवा प्रोफ़ेसर अलीजान हुसैन।

Published

on

THE NEWS FRAME

नोएडा । उत्तर प्रदेश 

जी – 20, पर्यावरण और सामाजिक विकास संघ, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार, एवं गलगोटिया यूनिवर्सिटी के तत्वाधान में 4 से 6 नवंबर तक गलगोटिया यूनिवर्सिटी के ग्रेटर नोएडा कैंपस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में करीम सिटी कॉलेज, मानगो कैंपस के रसायनशास्त्र के युवा व्याख्याता सह एन.आई.टी. जमशेदपुर के शोधार्थी अलीजान हुसैन को युवा रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 


कार्यक्रम में पद्म भूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी, पद्मश्री श्री एम सी मेहता, पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय आदि उपस्थित थे। इसके पहले भी सितम्बर महीने में  संत ज़ेवियर कॉलेज, राँची में इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंट एंड इकोलॉजी द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में अलीजान हुसैन को जुनियर रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है। इसी वर्ष शोधार्थी अलीजान हुसैन के इंटीग्रेवल लेज़र मार्कर डिज़ाइन को यूनाइटेड किंगडम अंतरराष्ट्रीय पेटेंट प्राप्त हुआ। उनके शोधपत्र स्प्रिंजर नेचर, विली जैसे अंतरराष्ट्रीय शोधपत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी इस सफलता पर उनके शोध मार्गदर्शक डॉ बलराम अम्बादे एवं करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज़ ने बधाई दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version