झारखंड

वकीलों ने स्वच्छता का दिया मिसाल, बार भवन में किया श्रमदान

Published

on

जमशेदपुर : सोमवार को, जमशेदपुर के सिविल कोर्ट में, वकीलों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुराने और नए बार बिल्डिंग्स की सफाई करने में अपना योगदान दिया। इस श्रमदान कार्य में, जमशेदपुर के प्रमुख वकील वेद प्रकाश सिंह ने नेतृत्व किया।

यह भी पढ़े :सरयू राय ने शुरू की विकास कार्य समीक्षा पखवाड़ा

श्री सिंह ने बताया कि वे इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2014 से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी समय मिलता है, वे जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों में सफाई कार्य में हिस्सा लेते हैं।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर में विकास के लिए मांग पत्र सौपा गया

इस अभियान में श्री सिंह के साथ विभिन्न व्यक्तियों ने भी भाग लिया, जैसे विशाल मुखी, विकाश मुखी, आकाश मुखी, बिस्वनाथ मुखी, चिंटू मुखी, झगधर मुखी, दीपक मुखी और झुरझुर मुखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version