झारखंड

लोहारा बस्ती में हुआ खराब ट्रांसफार्मर, जल्द समस्या को ठीक किया जाए – आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

विद्यापति के लोहारा बस्ती में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण बिजली लंबे समय तक गुल रहती है जिसकी वजह से वहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

वहां के लोगों ने आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर के अधिकारियों को इसकी सूचना दी और गुहार लगाया कि जल्द से जल्द समस्या को ठीक किया जाए, समय विलंब किए बगैर आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर की टीम महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में बिरसा नगर एसडीओ ऑफिस पहुंची और और ज्ञापन के माध्यम से एसडीओ साहब को इसके बारे में पूरी सूचना दी और उन्होंने जल्द से जल्द समस्या ठीक करने का आश्वासन दिया।

आम आदमी पार्टी की पूरी टीम ने एसडीओ साहब को हार्दिक धन्यवाद भी दिया जिनकी वजह से बिरसा नगर तीन नंबर जोन डी ब्लॉक में कई पोल और केवल लगाएं गए थे, आम आदमी पार्टी जमशेदपुर टीम के गुहार पर आम आदमी पार्टी उन तमाम अधिकारियों और देशवासियों को हृदय से सम्मान करती है जो अपना पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हैं।

इस कार्य में मुख्य रूप से महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version