झारखंड

लायंस क्लब भारत ने ग्रामीणों के बीच बांटा 50 फलदार व अन्य पौधा

Published

on

जमशेदपुर : लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के निर्देशानुसार क्लब के सदस्यों द्वारा पूर्वी सिंहभूम के फारेंगा गांव में ग्रामीणों के बीच 50 फलदार व अन्य पौधों का वितरण किया गया।

क्लब के सदस्य लायन करन गोराई ने बताया कि बरसात का मौसम पौधों के लिए बहुत लाभकारी होता है, इसलिए हम लोगों ने प्रकृति के संरक्षण हेतु 50 फलदार व अन्य पौधों का वितरण किया है। ताकि बरसात के कारण इन पौधों को फलने फूलने में मदद मिल सके। इस दौरान क्लब के लायन करन गोराई, लायन राहुल सिंह, आकाश रजक, गौतम महतो, काजल गोस्वामी, रविंद्र नाथ तंतुबाई, पूरन दास, शक्ति पदो महतो, दीपक दास, विपद कालिंदी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : महिला आयोग झारखंड की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी शरण के पौत्र आर्यन शरण ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version