नेशनल

लाख रुपये किलो की सब्जी क्या देखी है आपने?

Published

on


दोस्तों एक लाख रुपये किलो की सब्जी, जिसे बिहार के एक किसान ने उगाई है। इस सब्जी का नाम ‘हॉप शूट्स’ है। 

आपको बता दें कि उस किसान का नाम अमरेश सिंह है जो बिहार के औरंगाबाद जिले में रहने वाले एकलौते किसान हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद अपने खेत में इस महंगे सब्जी की खेती की है। इसकी खेती के लिए उन्होंने बिहार राज्य के कृषि विभाग से अनुरोध किया था जिसे विभाग ने इसकी स्वीकृति दे दी है। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामकिशोरी लाल की देखरेख में उन्होंने इसकी खेती करना प्रारंभ किया है। इसकी खेती के लिए पौधे हिमाचल प्रदेश से मंगवाए गए थे।

बता दें कि इस खेती की शुरूआत ट्रायल के तौर पर अमरेश ने की है। यदि इस सब्जी की खेती करने में अमरेश कामयाब हो जाते हैं तो बिहार के किसानों को ज़्यादा कमाई करने का मौका मिलेगा जिससे वे अपनी किस्मत बदल पाएंगे।


आइये अमरेश सिंह के बारे में जानते हैं।

बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले 40 वर्षीय अमरेश सिंह साधारण परिवार से आते हैं। खेती करना इनका पुस्तैनी कार्य है। इन्होंने मात्र 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है। खेती करना इनका शौक था तो इन्होंने खेती को ही अपना कैरियर बना लिया।  

अमरेश वैज्ञानिक तरीके से खेती करना बखूबी जानते हैं। खेती करने के साथ-साथ ये अन्य किसानों को भी खेती की अच्छी ट्रेनिंग देते हैं। इनकी देखरेख में बहुत से किसान खेती भी कर रहे हैं। अमरेश स्थानीय किसानों को खेती करने के नए-नए वैज्ञानिक तरीके बताते है ताकि उनका विकास हो सके।  

इसके लिए अमरेश केंद्र और राज्य सरकार से कई बार सम्मानित भी किये जा चुके हैं। बता दें कि इन्होंने सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमेटिक प्लांट्स (CSIR) लखनऊ से मेडिसिनल प्लांट की खेती की ट्रेनिंग भी ले रखी है। चार एकड़ से अधिक की भूमि पर इन्होंने खेती करना आरंभ किया जिसमें मेंथा, सिट्रोनोला, तुलसी, लेमन ग्रास, पामारोजा, हॉप शूट्स और सेब आदि की खेती करते हैं।  


हॉप शूट्स इतना महंगा क्यों है? 

आपको बता दें कि हॉप शूट्स का इस्तेमाल  एंटीबायोटिक दवाओं को बनाने के लिए किया जाता है। वहीं टीवी के इलाज में भी यह काफी मददगार है। इसके सेवन से त्वचा चमकदार होती है। चेहरे पर झुर्रियां पड़ने नहीं देती। इसका इस्तेमाल बीयर बनाने के लिए भी किया जाता है। इसलिए तो ये महंगी बिकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version