क्राइम

लड़की ने पहनी जीन्स पैंट तो हैवान बना चाचा और शैतान बना पिता। उतारा मौत के घाट।

Published

on

देवरिया : 22 जुलाई, 2021

हम ऐसे देश में रहते हैं जहां एक ओर बेटियां चाँद छूकर आ रही है तो एक ओर केवल जीन्स पैंट पहनने पर मारी जा रही हैं। मारने वाला कोई गैर नहीं बल्कि अपना सगा बाप और चाचा है। कहने को तो हम आधुनिक युग में जी रहे हैं लेकिन आज भी भारत के कई हिस्सों में ऐसे लोग है जो रूढ़िवादी विचार धाराओं से जकड़े हुए है।

हम बात कर रहे है उत्तर प्रदेश राज्य के देवरिया जिला की। जहां केवल जींस पहनने के कारण एक बेटी की हत्या कर दी गई। 

मामला बस इतना सा था कि लड़की को जीन्स पहनने का शौक था लेकिन पिंकी (बदला हुआ नाम) के पिता परमहंस और चाचा अरविंद को उसका जींस पहनना पसंद नहीं था।

पिंकी ने उनकी बात नहीं मानी और जीन्स पहन ली। यह देख लड़की के पिता और चाचा ने उसे  तब तक पीटा जब तक उसकी जान न चली गई।

पुलिस से बचने के लिए और इसे दुर्घटना का नाम देने के लिए उन्होंने शव को पुल से नीचे फेकने का प्लान बनाया। और लड़की के शव को लेकर पुल पर से नीचे फेंकने लगे। फेंकते वक़्त मृत लड़की का एक पैर पुल पर कहीं अटक गया। आसपास भीड़ भी होने लगी। 

अब शव को फँसा देख ये दोनों घबरा गए और शव को पुल पर लटकता छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लड़की की मां से पूछताछ की। लड़की की मां ने पुलिस के सामने हुई घटना का जिक्र किया। पुलिस ने आरोपी चाचा और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

पढ़ें खास खबर– 

कातिल बाप : मां के सामने पिता ने रेत दी अपनी ही गर्भवती बेटी का गला। जाने क्या है पूरा मामला, कैसे एक बाप बना निर्दयी?

ब्रेकिंग न्यूज़ : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में लगी आग, हुआ भारी नुकसान।

गूगल क्रोम ब्राउज़र क्यों है बेहतर आइये उसके अन्य संस्करण को जाने बस एक क्लिक में।

अपने कवर पेज पर जगह दी है तीन जर्मन ओलंपिक सुंदरियों को। वर्ल्ड फेमस मैगजीन और नग्नता का अहसास दिलाता : PLAY BOY

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version