TNF News

लघु भारत के परिदृश्य को उभारने के लिए टाटा मोटर्स को सरयू राय ने लिखा पत्र

Published

on

जमशेदपुर : जमशेदपुर में छोटे भारत का अच्छा वातावरण बनाने के लिए सरयू राय ने टाटा मोटर्स को एक पत्र लिखा और  बताया  कि भुवनेश्वरी देवी मंदिर के आस-पास के इलाके में एक सुंदर चित्रकारी बनाई जा सकती है।

यह भी पढ़े : बिजली विभाग के अधिकारियों पर हमला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमशेदपुर में सरयू राय ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड, रवींद्र कुलकर्णी को एक पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वरी देवी मंदिर के आस-पास का इलाका लघु भारत के लिए उत्तम है। उन्होंने इस पत्र में अप्रैल में रवींद्र कुलकर्णी से मिलने का भी जिक्र किया है।

यह भी पढ़े : चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यय और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की चर्चा

सरयू राय ने कहा कि भुवनेश्वरी देवी मंदिर के आस-पास का इलाका इको फ्रेंडली है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में भारतीय संस्कृति का एक खूबसूरत परिदृश्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यहाँ आने वाले लोगों को भारतीय संस्कृति का एकता का अनुभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version