TNF News

रोशनी स्वयं सेवी संस्था द्वारा बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस।

Published

on

जमशेदपुर : आज नंद नगर भूईयाडीह में 2.00 बजे से, रोशनी स्वयं सेवी संस्था के तत्वाधान में आर. एस. एस. प्री. स्कूल के बच्चों के बीच बच्चों के अजीज पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को याद करते हुए बाल दिवस का आयोजन, भूईयाडीह पार्क में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती मिली दास जी द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। उनके साथ संस्था के अध्यक्ष श्रीमती प्रभा देवी, महामंत्री राधा सिंह, शिक्षिका राधिका देवी, प्रीति कुमारी, सविता देवी, संस्था के सदस्य कुसुम देवी, कृष्णा देवी, टुंची देवी, यशोदा देवी, सविता सिन्हा, नन्हे मुन्ने बच्चे और अभिभावक गण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर कैंपस और आइयूसीएन के बीच हुआ एमओयू

मुख्य अतिथि मिली दास जी ने कहा कि भारत में बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है और यह देश के बच्चों को समर्पित है। इस दिन भारत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को याद करता है, जो बच्चों के बहुत शौकीन थे।

बच्चों को ट्रॉफी और उपहार देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version