TNF News

राहुल और प्रियंका: झारखंड में चुनावी सभाओं की तैयारी में जुटे।

Published

on

जमशेदपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी आज झारखंड में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी पहले चाईबासा जाएंगे। चाईबासा में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े : ईडी की रेड में ‘नोटों के पहाड़’ का खुलासा

इसके बाद वह गुमला के बसिया में खूंटी और लोहरदगा के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। चाईबासा के टाटा कॉलेज में दिन के 11:30 बजे चुनावी सभा होगी। वहीं दोपहर 2:00 बजे बसिया में चुनावी सभा होगी।

बसिया में इंडिया गठबंधन ने रांची, लोहरदगा और खूंटी के समर्थकों से पहुंचने का आह्वान किया है। इधर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की चुनावी सभा की तैयारी भी पार्टी कर रही है।

यह भी पढ़े : 66.9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, तीन अन्य फरार!

13 मई को प्रियंका गांधी गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए आ सकती हैं। वह बाघमारा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस के इस प्रस्ताव पर प्रियंका गांधी के कार्यालय से अब तक कोई सहमति नहीं मिली है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version