झारखंड

राही ट्रस्ट द्वारा प्लास्टिक बैग से मुक्ति, पर्यावरण की सुरक्षा और स्वावलम्बन की दिशा में कदम बढ़ाते कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चे।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

दिनांक 14 दिसंबर 2013 को राही ट्रस्ट के माध्यम से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भाटिया बस्ती, कदमा, जमशेदपुर में बच्चों को पेपर बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चों ने भाग लिया। प्रशिक्षण देने के बाद बच्चों को घर से पेपर बैग बनाना सीख कर आने के लिए कहा गया। बच्चे पेपर बैग बनाना सिखकर काफी काफी उत्साहित थे। 

2 जनवरी 2024 को पेपर बैग बनाने का प्रतियोगिता किया जाएगा और जो बच्चे अच्छा पेपर बैग बनाएंगे उनको पुरस्कृत किया जाएगा। 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को प्लास्टिक बैग से मुक्ति और पर्यावरण की सुरक्षा की जानकारी प्रदान करना था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक गणेश कुमार ठाकुर एवं सभी शिक्षक-शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा। 

विद्यालय में बच्चे आसपास की बस्तियों से आते हैं, जिनका परिवार आर्थिक रूप से भी कमजोर है। सहयोग नहीं मिलने के कारण इनकी पढ़ाई सही से नहीं हो पाती हैं। आर्थिक सहयोग के रूप में इनके द्वारा बनाया गया हैंडमेड पेपर बैग ट्रस्ट द्वारा खरीद लिया जाएगा। जिससे बच्चे  पढ़ाई संबंधित सामग्री की खरीदारी स्वयं कर सकेंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कुमार, विकास साहनी, रितु शर्मा, मनोज सकुजा, पौलमी मुखर्जी, सुनीता सचदेवा का योगदान मिला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version