सोशल न्यूज़

राही ट्रस्ट के संथापक की माताजी का निधन, शोकाकुल परिवार।

Published

on

Jamshedpur : शुक्रवार 30 जुलाई, 2021

राही ट्रस्ट के संथापक सह चेयरमैन एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख, समाज सेवक विकास कुमार साहनी के माता जी स्वर्गीय धनवती देवी का निधन 60 वर्ष की उम्र में दिनाँक 28 जुलाई, 2021 को सुबह 4 बजे हो गया। वह पिछले ढाई साल से कैंसर से ग्रसित थी।

इनका इलाज वाराणसी के महामना पंडित मदनमोहन मालवीय कैंसर सेंटर में चल रहा था। डॉक्टर के द्वारा अंतिम समय 1 से 6 महीने देने के बाद वह पारडीह, मानगो के निवास स्थान में पिछले 1 महीने से थी जहाँ पर वह अपने पूरे परिवार को छोड़कर अनन्त वास् के लिए चली गई।

इनका अंतिम संस्कार भुइयांडीह अंतर्गत स्वर्णरेखा बर्निंग घाट (शमशान घाट) में बुधवार संध्या 7 बजे किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक व्यक्तियों, स्वदेशी जागरण मंच के सदस्यों एवं राही ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा शोक व्यक्त किया गया।

पढ़ें खास खबर– 

आरक्षण की एक और उपलब्धि, भारत सरकार के खाते में गई। भारत सरकार की यह पहल देश की प्रगति में सहयोग करेगा या बाधा, ये तो वक्त ही बताएगा।

झारखंड 10th का रिजल्ट, बस एक क्लिक पर जानें।

सोशल मीडिया पर International Tiger Day

क्या आप जानते हैं अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की शुरुआत किस देश में और कब से हुई है? जानें वर्ष 2021 की अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version