सोशल न्यूज़

राही ट्रस्ट के माध्यम से विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Published

on

जमशेदपुर | झारखण्ड 

राही ट्रस्ट के माध्यम से विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस वर्ष, विश्व महिला दिवस, 8 मार्च को होली पर्व होने के करण इसे आज मनाया गया।  विश्व महिला दिवस के अवसर पर राही ट्रस्ट के माध्यम से वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष, महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया गया है। 

घरेलू, कामकाजी या हो सामाजिक कार्यकर्ता, सभी शक्ति स्वरूप महिला समाज के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाते हैं।  टेबल टेनिस कि उभरती हुइ खिलाड़ी अर्चिता डे जो झारखंड राज्य स्तर पर अंडर 15 और 17 में प्रथम हुई है को सम्मानित किया गया है, साथ में गीता शर्मा, सीमा सकुजा, बुलबुल निषाद, रितु शर्मा एवं रंजना मुखर्जी को सम्मानित किया गया। 

इस कार्यक्रम में अशोक कुमार, रंजना मुखर्जी, विकास साहनी, रितु शर्मा, मनोज सकुजा शामिल हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version