सोशल न्यूज़

राही ट्रस्ट के द्वारा सोनारी में पाठ्य सामग्री एवं अन्य वस्तुओ का वितरण किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 22 मई, 2022

राही ट्रस्ट के द्वारा सोनारी के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, बेरझाबरा बस्ती, ओल्ड CPN क्लब के पास, सोनारी जमशेदपुर में पाठ्य सामग्री एवम अन्य वस्तुओ का वितरण किया गया।

राही ट्रस्ट के माध्यम से प्रत्येक माह लगातार पाठ्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है तथा निरंतर जारी रहेगा। पाठ्य सामग्री वितरण का थोड़ा सा सहयोग एवम बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना, राही ट्रस्ट का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

साथ में दिनांक 25.05.2022, दिन बुधवार, को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिरसानगर, जोन न 6 के श्री कामख्या काली मंदिर भवन में राही ट्रस्ट के माध्यम से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें आप सभी लोग आदर आमंत्रित किए जाते है।

इस पाठ्य सामग्री कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्जुन चौधरी एवम उनके साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस वितरण कार्यकम  को सफल बनाने में अशोक कुमार, विकास साहनी, मनोज सकुजा, राजकुमार भारती, दीपा झा एवम अन्य लोगो का योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version