सोशल न्यूज़

राही ट्रस्ट के द्वारा डोबो के गांव धनी गोड़ा में पाठ्य सामग्री एवं अन्य वस्तुओ का किया गया वितरण।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : सोमवार 18 अप्रैल, 2022

राज्य की पप्रतिष्ठित समाजिक संस्था राही ट्रस्ट के द्वारा आज डोबों के एक गांव धनी गोडा में पाठ्य सामग्री एवम अन्य वस्तुओ का वितरण किया गया।

THE NEWS FRAME

बता दें कि राही ट्रस्ट के माध्यम से प्रत्येक माह लगातार पाठ्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है तथा यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। पाठ्य सामग्री वितरण का थोड़ा सा सहयोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना ही राही ट्रस्ट का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवा निवृत मैनेजर श्री गोपाल जी प्रसाद शामिल हुए जिन्होंने बच्चों के साथ साथ संस्था का भी हौसला बढ़ाया।

वहीं आज के इस वितरण कार्यकम  को सफल बनाने में अशोक कुमार, विकास साहनी, रितु शर्मा, मनोज सकुजा, राजकुमार भारती, बिंदेश्वरी सिंह, नीरा देवी, सुशीला महतो, बुलबुल निषाद एवम अन्य लोगो ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आज के कार्यक्रम का वीडियो देखें – 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version