झारखंड

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन ने सोनारी स्थित दोमुहानी नदी घाट में मनाया मकर पर्व।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखंड

आज दिनांक 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन ने जमशेदपुर सोनारी स्थित दोमोहानी घाट पर दरिद्र नारायणयो के साथ मकर संक्रांति की खुशी मनाया।

आज सुबह 11 बजे जमशेदपुर सोनारी दोमोहानी घाट पर हर साल की भाती “मकर संक्रांति पर्व” के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रांतिक कुमार दास एवं झारखण्ड टीम ने मिलकर दरिद्र नारायण लोगो को चूड़ा, गुड़, तिलकुट, लड्डू एवं कपड़ा वितरण करके और उन्हें मकर पर्व की हार्दिक बधाई दिये। इस कार्यक्रम में प्रांतिक कुमार दास जी बोले हमारा संगठन भारत के हर प्रदेश, जिला और नगर में मकर संक्रांति त्यौहार बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति से मना रहे है।

इस नेक कार्यक्रम में राजेंद्रनाथ चैटर्जी( प्रदेश उपाध्यक्ष, भागीरथ (जिला प्रभारी), अशुतोष साहा(जिला मंत्री), सुब्रत बिस्वास( जिला उपसचिव), देवाशीष चंद्र(नगर अध्यक्ष), अनिमेष राय, अप्पा राव, कंचन दत्ता, राजेश दत्ता,उमेश कुमार, दीप एवं रिदान उपस्तित रह कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version