सोशल न्यूज़

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमान प्रांतिक कुमार दास जी के नेतृत्व में लगा महा ब्लड डोनेशन कैंप।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

आज राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमान प्रांतिक कुमार दास जी के नेतृत्व में, राष्ट्रीय कार्यालय के सहमति से एवं झारखंड टीम के द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक सेंटर में बिशाल ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन सुबह 9. 30 बजे से शाम 5 .00 बजे तक किया गया है।  

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रांतिक कुमार दास ने कहा राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने तीसरी बार जमशेदपुर में भव्य  ब्लड डोनेशन कैंप कर रहा हैं, जिसमें युवा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए। इस कार्यक्रम में करीब 100 यूनिट ब्लड का संग्रह हुआ।

संगठन ने जमशेदपुर ब्लड बैंक के उच्चपदाधिकरी गणों, डॉक्टर, प्रशासन पदाधिकारी एवं प्रेस / मीडिया बंधुओ को स्वागत एवं सम्मानित किया।

कार्यक्रम के बीच संगठन के नेक कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सोनारी मंडल, जमशेदपुर सह समाजसेवी राहुल भट्टाचार्जी एवं उनके टीम के द्वारा राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रांतिक कुमार दास जी को पुष्प गुच्छों से सम्मानित किया गया। वहीँ संगठन के सदस्यों ने भी राहुल जी को पुष्प गुच्छों, मोमेंटो एवं मिठाई पैकट देकर सम्मानित किया। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतिक कुमार दास ने सभी मेंबर्स और  जमशेदपुर ब्लड बैंक सेंटर के टीम को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया। 

इस मौके में ब्लड बैंक के टीम के साथ हमारा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्रनाथ चटर्जी, जिला प्रभारी भागीरथ, जिलामंत्री तारक नायक, अरुण कुमार, नगर अध्यक्ष देवाशीष चंद्र, नगर प्रभारी जीतू पटनायक एवं भारती , आशुतोष साहा, अमित कुमार, रंजन शर्मा, सुब्रत विश्वास, दिलीप रजक, तापस बिस्वास, अनिमेष राय, के .के दत्ता, सत्यजीत चक्रबर्ती, सुष्मिता दत्ता, अप्पा राव, सुमित्रा गोप, राजेश दत्ता, रूपा दत्ता आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version