सोशल न्यूज़

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश द्वारा 75वाँ (प्लैटिनम जुबली) टीकाकरण कैंप सफलतापूर्वक हुआ संपन्न।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 20 फरवरी, 2022

आज राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश द्वारा 75वाँ (प्लैटिनम जुबली) टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप राष्ट्रीय सुरक्षा दल के सहयोग से संपन्न हुआ। 120 लोगों ने इस कैम्प का लाभ प्राप्त किया। बता दें कि आज के कैम्प में 14 वर्ष से ऊपर सभी लोगों को वैक्सीन की सुविधा दी गई। जिसमें पहला, दूसरा और बुस्टर डोज शामिल था।

आज के कैम्प के सम्बन्ध में संगठन के वरीय उप निदेशक श्री रवि शंकर केपी ने कहा – “संगठन द्वारा पिछ्ले वर्ष 6 जून को पहला कैंप लगा था और आज इसका 75वां कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।यह पुर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के सहयोग तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से इस मुकाम तक पहुंचा जा सका। संगठन के सक्रिय सदस्यों ने इस सफ़लता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।”
उन्होंने आगे कहा – “मैं भाग्यशाली हूँ कि इन सभी कैंप के संचालन का जिम्मा संगठन ने मुझे दिया। मैं आप सभी को दिल से धन्यवाद देता हूँ। साथ ही इसकी सफ़लता में संगठन के राष्ट्रीय प्रशासक ब्रिगेडियर हरचरण सर तथा राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री रंजीत सर की अहम भूमिका रही। संगठन का मुख्य उद्देश्य इस महामारी को जड़ से उखाड़ फेंकना है और हम इस मकसद को पूरा करने में अग्रसर भी हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version