सोशल न्यूज़

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन का 77वां टीकाकरण कैंप सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बृहस्पतिवार 10 मार्च, 2022

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश तथा टीसीआई फाउंडेशन के वैक्सिनेशन टीम के संयुक्त प्रयास से मानगो के जवाहर नगर रोड 13B में संगठन का 77वां टीकाकरण कैंप सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ। आज का यह कार्यक्रम स्थानीय समाज सेवी श्री जाकिर हुसैन जी के नेतृत्व में किया गया।

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन वरीय उप निदेशक रवि शंकर केपी ने सभी सदस्यों तथा वैक्सिनेशन टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा  कि संगठन का आगामी 78वां कैंप दिनांक 11 मार्च यानी कल मानगो के मुंशी मोहल्ला मुस्लिम बस्ती में संपन्न किया जाएगा। स्थानीय समाज सेवी श्री प्रेम दीक्षित के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version