सोशल न्यूज़

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश का 91वां टीकाकरण शिविर सफ़लता पूर्वक हुआ संपन्न।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : मंगलवार 19 जुलाई, 2022

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश का 91वां टीकाकरण शिविर सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के सहयोग से मानगो क्षेत्र के कई लोगों ने बूस्टर डोज लिया। शिविर में 200 कोविशील्ड तथा 60 को वैक्सीन टीका लगाया गया।

आगामी दिनों में संगठन के द्वारा मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज दिया जाएगा। संगठन द्वारा जिला प्रशासन को दस कैंप का आग्रह किया गया है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश के वरीय उप निदेशक श्री रवि शंकर केपी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कोविड टीकाकरण के प्रति अधिक सक्रिय होकर समाज में कार्य कर रहे हैं। लगातार वैक्सिनेशन कार्यक्रम के तहत विभिन्न शिविरों के द्वारा उन्होंने अबतक 50 हजार से अधिक लोगों को टीका दिलवाया है। उनका सार्थक प्रयास अब भी जारी है। और वे चाहते हैं कि टीकाकरण के लाभ से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे।
संगठन द्वारा जिला प्रशासन को मानगो क्षेत्र में 11 कैंप लगाने का आग्रह किया गया है। उच्च पदाधिकारियों ने हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने खासकर मानगो क्षेत्र के निवासियों से आग्रह करते हुए कहा की केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे निशुल्क बूस्टर एवं अन्य डोज का लाभ अवश्य लें। राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश के सदस्यों ने यह प्रण किया है की  पूर्वी सिंहभूम जिला में सभी व्यक्तियों तक यह लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

संगठन के सभी सक्रिय सदस्य तथा सामाजिक संगठनों से आग्रह है की अपने अपने कार्य क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर टीका दिलवाने का प्रयास करें। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करने को तैयार है। अगर किसी तरह की मदद की आवश्यकता हो तो निसंकोच मेरे व्हाट्सएप नंबर (9334615666) पर सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version