सोशल न्यूज़

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश का 98 वैक्सिनेशन कैम्प हुआ सफलता पूर्वक सम्पन्न।

Published

on

Jamshedpur : शनिवार 30 जुलाई, 2022

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश द्वारा आज दिनांक 30 जुलाई शनिवार को जमशेदपुर में दो वैक्सिनेशन कैंप किए गए। बता दें की संगठन द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला में पिछ्ले एक वर्ष में कुल 98 कैंप संपन्न किए गए हैं।

संगठन के वरीय उप निदेशक रवि शंकर केपी ने मीडिया को बताया की पिछ्ले वर्ष राष्ट्रीय कमिटी के द्वारा उन्हें पूर्वी सिंहभूम जिला का वैक्सिनेशन नोडल ऑफिसर बनाने के उपरांत जिला प्रशासन के सहयोग तथा जमशेदपुर के विभिन्न संगठनों की मदद से उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया है।


THE NEWS FRAME

हर घर टीका घर घर टीका अभियान के तहत संगठन का 98 वां शिविर मानगो के शेन इंटरनेशनल स्कूल में लगाया गया था और वहीं 97 वां शिविर नवल टाटा हॉकी एकेडमी, तार कम्पनी में किया गया। दिनांक 29 जुलाई को संस्था द्वारा 96 वां वैक्सिनेशन कैम्प गुरुद्वारा स्कूल मानगो में सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ था।
इसकी सफलता के लिए उन्होंने जिला प्रशासन, राष्ट्रीय कमिटी तथा संगठन के सदस्यों का आभार जताया। साथ ही टीसीआई फाउंडेशन की वैक्सिनेशन टीम को भी आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version