सोशल न्यूज़

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन ने चलाया वैक्सीनशन को लेकर जागरूकता अभियान।

Published

on

मानगो गुरुद्वारा रोड स्थित भाटिया होटल कैंपस (संगठन के प्रदेश कार्यालय) में वैक्सिनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर लगाया गया। संगठन के द्वारा स्थानीय बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Jamshespur : आज दिनांक 19 जून 2021 को राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन के राष्ट्रीय कमिटी के दिशा निर्देशन में झारखंड के पुर्वी सिंहभूम जिला तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला में संगठन के सदस्यों के द्वारा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग किया जा रहा है।

संगठन के वरीय उप निदेशक रवि शंकर केपी ने पुर्वी सिंहभूम जिला में कमान संभाली है तो दूसरी तरफ उप निदेशक तज्जमुल हुसैन ने पश्चिमी सिंहभूम जिला में कैंप का आयोजन कर रहे हैं।

रवि शंकर केपी ने प्रेस-मीडिया के माध्यम से बताया की आने वाले दिनों में झारखंड के अन्य जिला में भी संगठन को मज़बूत कर टीकाकरण अभियान में झारखंड सरकार का सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने नारा देते हुए कहा – “राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन ने ठाना है कोरोना को भगाना है।”

पढ़ें खास खबर– 

समासन – बुरे विचारों का नाश करें।

सम्पूर्ण शरीर के दर्द को हर ले- मत्स्येंद्रासन।

परिवार के हित और जीविकोपार्जन के लिए किया गया कोई भी कार्य श्रेष्ठ होता है।

खेल पुरस्कार पाने के लिए आवेदन करें, बढ़ाई गई अंतिम तिथि।

केबल टेलीविजन नेटवर्क के नियमों में हुआ बड़ा संशोधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version