सोशल न्यूज़

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन ने अब ठाना है कोरोना को मार भगाना है

Published

on

Jamshedpur : आज दिनांक 21 जून, 2021 को योग दिवस के अवसर पर संगठन के चेयरमैन श्री दीपक शर्मा, राष्ट्रीय सचिव श्री रंजीत वर्मा, राष्ट्रीय एडमिनिस्ट्रेटर ब्रिगेडियर हरचरण सिंह के आदेशानुसार पुर्वी सिंहभूम जिला, झारखण्ड के मानगो क्षेत्र में मुस्लिम बहुल क्षेत्र में टीकाकरण कैंप लगाया जा रहा है।

संगठन के वरीय उप निदेशक रवि शंकर केपी तथा नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभाकर सिंह जी के नेतृत्व में कैंप का आयोजन किया जाएगा।

ज्ञात हो की संगठन द्धारा झारखंड के पुर्वी सिंहभूम जिला तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला में सरकार का पूर्ण रूप से सहयोग किया जा रहा है।

पिछ्ले 15 दिनों में संगठन द्धारा क़रीब 1000 लोगों को निशुल्क टीका लगाया गया है। पुर्वी सिंहभूम जिला की कमान श्री रवि शंकर केपी तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला की कमान तज्जमुल हुसैन ने संभाल रखी है। दोनों जिला के प्रशासन द्वारा संगठन के कार्यों की प्रशंसा की गई है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभाकर सिंह, महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रिंकी कात्यान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सैसब सरकार, प्रदेश उपाध्यक्ष आतिफ खान, राहुल भट्टाचार्जी तथा जमशेदपुर के कई समाज सेवियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पढ़ें खास खबर– 

कोरोना में भारतीयों ने बनाया स्विसबैंक को अरबपति।

हलासन बनाये सदा दिन जवान।

भुजंगासन से दूर करें स्पांडिलाइसिस व सर्वाइकल पेन।

द फ्लाइंग सिख – अनटोल्ड मिल्खा सिंह।

समासन – बुरे विचारों का नाश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version