सोशल न्यूज़

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश द्वारा आज लगाया गया 59वां टीकाकरण कार्यक्रम।

Published

on

Jamshedpur : रविवार 21 नवंबर, 2021

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश द्वारा आज जवाहर नगर रोड 13A में 59वां वैक्सिनेशन कैंप लगाया गया। 

जिसमें मानगो नगर निगम वार्ड 19 के सक्रिय समाज सेवी श्री जाकिर हुसैन तथा उनके साथियों के सराहनीय प्रयास से इस क्षेत्र में लगभग सभी लोगों ने टीकाकरण का लाभ लिया है।

वहीं जाकिर हुसैन जी ने राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन के वरीय उप निदेशक (झारखण्ड प्रदेश) रवि शंकर केपी को स्थानीय जन समस्याओं से भी अवगत कराया। क्षेत्र में कहीं-कहीं कचड़ा भरा हुआ है जिसका निदान आवश्यक हो जाता है। रवि शंकर जी ने आश्वासन दिया कि कल मानगो नगर निगम द्वारा सफाई कर्मियों को भेज कर उस क्षेत्र की सफाई करा दी जाएगी।

रविशंकर के पी की सक्रिय भूमिका ने लगातार जमशेदपुर में जन समस्याओं और टीकाकरण के कार्यों में सहयोग किया है। आज के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि- “पूर्वी सिंहभूम जिला के अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप मीणा जी का आभार। जिनके सहयोग से हमने शहर में लगातार 59 टीकाकरण शिविर किया है। वहीं 60वां टीकाकरण शिविर सोमवार 22 नवंबर, 2021 को मानगो मुस्लिम बस्ती में लगाया जाएगा।

यह कार्यक्रम समाज सेवी जितेंद्र सिंह तथा प्रेम दीक्षित के सहयोग से संचालित किया जाएगा। मानगो क्षेत्र में रहने वाले निवासियों से मेरा आग्रह है की वे शिविर में उपस्थित होकर कोरोना की दूसरी डोज अवश्य लें।”

THE NEWS FRAME


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version