TNF News

रामनवमी को लेकर मानगो में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया

Published

on

जमशेदपुर: अपर नगर आयुक्त के निर्देश में सहायक नगर आयुक्त श्री अरविंद प्रसाद अग्रवाल, श्री आकिब जावेद श्री समीर बोदरा के द्वारा कई अखाड़ों का निरीक्षण किया गया। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अखाड़े एवं मंदिरों के आसपास साफ सफाई का कार्य किया गया एवं स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराया गया।

रामनवमी को लेकर मानगो नगर निगम के द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम क्षेत्र के सभी अखाड़ों मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अखाड़ा का निरीक्षण सहायक नगर आयुक्त श्री अरविंद प्रसाद अग्रवाल श्री आकिब जावेद श्री समीर बोदरा के द्वारा किया गया।

अखाड़े के आसपास साफ सफाई का निरीक्षण करते हुए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं कचरा जहां-तहा नहीं फेंकने का अनुरोध आसपास के लोगों से किया गया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार एनसीसी कैडेट के साथ उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी ने किया संवाद, युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का दिया संदेश

अपर नगर आयुक्त के द्वारा पूरे नगर निगम क्षेत्र का साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया है। एवं सभी स्ट्रीट लाइट को मरम्मत करने का निर्देश दिया गया। सड़क के किनारे बिल्डिंग मटेरियल आदि हटाने का निर्देश दिया गया। आवश्यकता के अनुसार अखाड़े के आसपास टैंकर से जलापूर्ति करने का भी निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version