नेशनल

राजनीतिक गर्मी को झेलता यूपी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ हवाई अड्डे पर ही धरने पर बैठे।

Published

on

THE NEWS FRAME

लखनऊ : मंगलवार 5 अक्टूबर, 2021

लखनऊ हवाई अड्डे पर आज दोपहर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठ गए। मामला लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या से सम्बंधित है। ANI ने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हवाई अड्डे पर बैठकर कहा – “यहां आया था कि PCC जाउंगा, नेताओं से मिलूंगा, सीतापुर जाकर प्रियंका जी से मिलकर वापस चला जाता। ये लोग तो यहीं जाने नहीं दे रहे हैं इसलिए मैं यहीं बैठ गया।”

यहां आया था कि PCC जाउंगा, नेताओं से मिलूंगा, सीतापुर जाकर प्रियंका जी से मिलकर वापस चला जाता। ये लोग तो यहीं जाने नहीं दे रहे हैं इसलिए मैं यहीं बैठ गया: लखनऊ हवाई अड्डे पर बैठे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल pic.twitter.com/RxMhGEUzRT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2021

बता दें कि रविवार 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में रौंदकर दिनदहाड़े हुई किसानों की बर्बर हत्या से देश का किसान वर्ग और विपक्षी दल आहत है। इस हत्या के पीछे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र “टेनी” के बेटे और उसके गुंडे साथियों का हाथ माना जा रहा है जिन्होंने बेखौफ तरीके से किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी थी जिसमें 2 किसान मौके पर ही मर गए। 

इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश में बड़ी राजनीतिक घटनाएं हो रही है जिसमे  प्रियंका गांधी भी शामिल हो चुकी हैं। इस राजनीति को गाढ़ा करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ पहुंचे थे जहां सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हवाई अड्डे से ही बाहर नहीं आने दे रहे थे। ऐसे में बघेल जी ने  हवाई अड्डे पर ही बैठने का फैसला किया। कुछ लोगों का कहना है कि यह कातिलाना हमला केंद्र सरकार और राज्य सरकार की एक गहरी साजिश को दर्शाता है। यह घटना धीरे-धीरे गहरी राजनीति का खेल बनता जा रहा है।

आइये जानते हैं आखिर लखीमपुर खीरी में हुआ क्या था?

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लखीमपुर-खीरी में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना था। जिसके बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के पैतृक गांव बनबीरपुर भी जाना था। अब किसानों का आंदोलन तेजी में था और डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही किसान नेता काले झंडे लेकर उनका इंतजार करने लगे। वहीं इस कार्यक्रम में राज्य के लगभग सभी बीजेपी के बड़े नेता शामिल होने जा रहे थे। कार्यक्रम से पहले ही तिकुनिया में काले झंडे दिखाते हुए किसानों के समर्थन में कुछ लोग खड़े थे यह देख बीजेपी नेताओं से झड़प हो गई। प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बीजेपी के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र “टेनी” के बेटे ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद ही आक्रोशित किसानों ने उनकी  गाड़ियों पर हमला कर आग लगा दी। यह बवाल केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले ही हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version