क्राइम

राजधानी हुई शर्मसार! नाबालिक के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार।

Published

on

THE NEWS FRAME
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi : रविवार 16 जनवरी, 2022

राज्य की राजधानी रांची में हुआ सामुहिक बलात्कर वर्तमान राज्य सरकार और उसकी कानून व्यवस्था पर कई प्रश्न खड़े करता है। दुर्भाग्य है हमारे देश का और उसकी कानूनी व्यवस्था का जहां आजादी के इतने सालों बाद भी एक लड़की सुरक्षित नहीं रह सकती। हमारे आसपास ही नहीं बल्कि हमारे अंदर के दरिंदे को भी खत्म करना जरूरी है। ये दरिंदे बाहर के नहीं बल्कि हमारे बीच के ही कोई नेता, कोई अधिकारी या फिर कोई कानून का झूठा रखवाला या अमीर बाप के बिगड़ैल लड़के भी हो सकते हैं।

मामला आज सुबह – सुबह झारखंड के राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्रान्तर्गत महुआ टोली का है। जब तीन सहेलियां मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। बलात्कारी एक कार पर सवार थे। कार में तीन लड़के मॉर्निंग वॉक पर निकलीं इन तीनों नाबालिक लड़कियों को देखकर गाड़ी इनके पीछे भगा दी। यह देख लड़कियां भागने लगी 2 लड़कियां भागने में सफल रहीं जबकि एक को इनलोगों ने धर दबोचा और कार में खींच लिया।

जानकारी के अनुसार महुआ टोली गांव की तीन लड़कियां आज सुबह लगभग 5:30 बजे प्रत्येक दिन की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं और यह घटना घटी। पहले तो इन तीनों लड़कियों को देखकर अपराधियों ने कार इनके पीछे लगा दिया। यह देख दो लड़कियां भागने में सफल रही जबकि एक को इन बदमाशों ने जबरन कार में बैठा लिया। लड़की के विरोध करने के बावजूद उन्होंने जबरजस्ती करने लगे और कार रांची की ओर ले गए। रास्ते में ही इन तीनों बदमाशों ने नाबालिग लड़की से रेप किया। 

पुलिस में रिपोर्ट करते समय लड़की ने बताया कि टेढ़ा पूल के पास गाड़ी खड़ी की गई और मौका पाकर वह भाग निकली। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत अज्ञात उन तीन अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

इस घटना से पूरे रांची प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  और अपराधियों का पता लगाने के लिए अन्य दोनों लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version