क्राइम

राजधानी रांची में 15 वर्षीय नाबालिक के साथ गैंगरेप और मर्डर।

Published

on

THE NEWS FRAME

Crime Dairy : शनिवार 30 जुलाई, 2022

रांची में 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ हुआ गैंगरेप। उसके बाद उसकी कर दी गई हत्या। आरोपियों में एक नाबालिक भी है जो पीड़िता का दोस्त है। नाबालिक सहित पांच गिरफ्तार किये गए हैं। रांची के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नौशाद आलम ने बताया की 30 जुलाई को लापुंग थाना क्षेत्र के धान के खेत में एक 15 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान की गई तो पता चला कि लड़की नौवीं की छात्रा है। शव की स्थिति देख पुलिस को मामले की खबर लग गई। ताबड़तोड़ खोजबीन के बाद आखिरकार नाबालिग सहित पांचों आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए इस घिनौने कांड की कहानी बताई। उन लोगों ने यह भी बताया कि पीड़िता के साथ उन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। लड़की ने इनका विरोध किया और पुलिस की धमकी दी, जिस वजह से उन्होंने लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही साक्ष्य छुपाने और लड़की की पहचान ना हो पाए इसके लिए लड़की के चेहरे को बुरी तरह से पत्थरों से कुचल दिया। वहीं आरोपियों ने बताया कि लड़की नाबालिक लड़के की दोस्त थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version