झारखंड

रांगरिंग में वज्रपात से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Published

on

बंदगांव (जय कुमार) :  कराईकेला थाना क्षेत्र के भालूपानी पंचायत स्थित रांगरिंग गांव में वज्रपात से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, रांगरिंग गांव के निवासी सहदेव प्रधान सुबह खेत में हल जोतने के लिए गए थे। लगभग 11 बजे अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई और आसमान में बिजली चमकने लगी। इस दौरान, सहदेव प्रधान पर खेत में हल चलाते समय वज्रपात हो गया, जिससे वे तुरंत खेत में गिर पड़े।

कुछ देर बाद जब बारिश का असर कम हुआ, तो ग्रामीणों ने सहदेव प्रधान को खेत में गिरा हुआ देखा। तुरंत ही उन्हें गाड़ी से अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में, सहदेव प्रधान के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें : बैकुंठनगर में विधवा महिला को जलाने का प्रयास, पुलिस की तत्परता से बची जान

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई अनुमंडल अस्पताल पहुँचे और मृतक के परिवारजनों को सांत्वना दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी, जिसमें सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली मुआवजा राशि भी शामिल है।

मृतक सहदेव प्रधान के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें से एक बेटी का विवाह हो चुका है। तीन बेटों में से दो पूरी तरह से दिव्यांग हैं, और परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version