झारखंड

राँची सैनिक रैली में शामिल हुवे पूर्व सैनिक सेवा परिषद पुर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधि, वीर नारियों का हुआ सम्मान

Published

on

सेवानिवृत्त सैनिकों और वीर नारियों के लिए सेना ने लगाया कल्याणकारी शिविर

रांची। दीपाटोली मैदान में शनिवार को आयोजित एक विशेष रैली में तीनों सेनाओं के सेवानिवृत्त सैनिकों और वीर नारियों को सेना की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस शिविर में डेटा अपडेट, ईसीएचएस कार्ड, स्पर्श से संबंधित शिकायतें, कैंटीन कार्ड और सेना के अन्य रिकॉर्ड्स की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल पी.एस. डोगर थे, जबकि पूरे कार्यक्रम का संचालन जी एंड बी सब एरिया दानापुर के मेजर जनरल विकास अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर से शामिल हुए सैनिक और वीर नारी
जमशेदपुर स्थित 220 फील्ड रेजिमेंट की ओर से सूबेदार संजय पांडेय और हवलदार मनोज कुमार के नेतृत्व में 24 जवान और दो वीर नारियां रैली में शामिल होने के लिए पेटीऑफिसर सुशील कुमार सिंह के निर्देशन में सुबह 7 बजे रांची के लिए प्रस्थान किए।

यह भी पढ़ें : मेरे नाम से नकली फेसबुक आईडी बनाकर फ्रॉड करने वाले से सावधान रहें – डा. अजय

कार्यक्रम की शानदार शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत सैनिक वीरों द्वारा तलवारबाजी, भाला, लाठी, फरसा चलाने जैसे करतबों से हुई। इसके अलावा, आग के गोले का प्रदर्शन, पिरामिड निर्माण, छऊ नृत्य, महार रेजिमेंट का पाइपर बैंड और पंजाबी भांगड़ा ने कार्यक्रम में विशेष रंग भरा।

मुख्य अतिथि का संबोधन
जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल पी.एस. डोगर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना न केवल अपने सेवारत सैनिकों बल्कि सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों की देखभाल के लिए भी पूरी दुनिया में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के साहस और बलिदान की वजह से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। ऐसे सैनिकों का सम्मान और उनकी समस्याओं का समाधान करना सेना की प्राथमिकता है।

वीर नारियों का सम्मान
कार्यक्रम में शहीद हवलदार जितेंद्र कुमार की पत्नी दुर्गावती देवी और शहीद संजय कुमार की पत्नी सीमा देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : प्रशासन की नाक के नीचे अवैध बालू तस्करी, डीसी के निर्देशों पर भी कार्रवाई नदारद

सैनिकों ने साझा की समस्याएं
शिविर में सभी सैनिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव लिखित रूप से जमा कराए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील कुमार सिंह, अशोक श्रीवास्तव, जावेद हुसैन, शेख अनवर, जयराम सिंह, भरत पोद्दार, आशुतोष सिंह, संजय दुबे, गणेश राव, विद्यानंद गिरी, जितेंद्र कुमार, अलख सिंह, गोविंद राय, कन्हैया कुमार शर्मा और शशिकांत सिंह सहित कई अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version