झारखंड

रविंद्र कुमार गुजराल जी के आकस्मिक निधन पर उनके प्रियजन हुए दुःखी। साकची स्थित रामगढ़िया सभा स्थल पर 10 जून शाम को एक शोक सभा का आयोजन किया जायेगा।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

7 जून 2023 जमशेदपुर शहर के जाने-माने समाजसेवी सोनारी शांति समिति के अध्यक्ष सोनारी, गोल्डन टाउन निवासी रविंद्र कुमार गुजराल जी का हुआ अकस्मात निधन। रविंद्र कुमार गुजराल जी का जन्म 25 मार्च 1949 को हुआ था। वे अपने पीछे बेटा, बहू समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। आज 8 जून सुबह लगभग 11:00 बजे बिष्टुपुर पार्वती घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

बता दें की शहर के प्रमुख संस्था, मंदिर और संगठन के अध्यक्ष रह चुके स्व. गुजराल जी का आकस्मात स्वर्ग सिधार जाना समाज के लिए बहुत ही क्षति पूर्ण और दुखद है। समाजिक जीवन में इतना मिलनसार और व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति बिरले ही होते हैं। उनकी याद में एक शोक सभा साकची स्थित रामगढ़िया सभा स्थल पर 10 जून शाम को आयोजित किया जायेगा। 

उनके प्रियजनों में शामिल सोनारी ललन अखाड़ा के अध्यक्ष सह समाजसेवी प्रदीप लाल ने कहा – एक महान शख्शियत आज हमारे बीच में नहीं रहे। जिसका हम सभी को काफी अफसोस है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें, और उन्हें मोक्ष प्रदान करें, हरी ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version