क्राइम

रंगदारी के वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने किया सात लोगों को गिरफ्तार।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

झारखण्ड राज्य में जमशेदपुर शहर में अपराधी हुए बेलगाम। दो दिनों पहले मानगो थाना अंतर्गत सुबह सुबह मानगो पुल मछली मार्केट के पास रंगदारी के वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार आरोपियों में मानगो उलीडीह, टैंक रोड निवासी कुंदन सिंह उर्फ भोंदू, अमन ठाकुर उर्फ डेंगू, जितेंद्र कुमार साहू उर्फ धूम, आकाश नामता उर्फ कलाकार, राकेश सिंह सरदार उर्फ पाकुड़, साकची निवासी पंकज कुमार सिंह और भाजपा नेता अंकेश कुमार उर्फ बाबू शामिल है। 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन हथियार, पांच जिंदा कारतूस और घटना स्थल में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। इस मामले में मासूक मनीष और अन्य फरार चल रहे है। जल्द ही वे भी सलाखों के पीछे होंगे।

बता दें कि रंगदारी वसूलने को लेकर चली गोलीकांड की जानकारी देते हुए आज एसएसपी कार्यालय में एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि क्षेत्र में मछली विक्रेताओं से रंगदारी वसूलने को लेकर फायरिंग की गई थी। एक पक्ष से मासुक मनीष और दूसरे पक्ष से कुंदन सिंह ने इलाके में रंगदारी वसूलने का प्रयास किया था। इसी को लेकर 7 जुलाई को दोनो पक्ष, वहां रंगदारी वसूलने पहुंचे थे, तभी दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी थी। वहीं सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। बता दें की मानगो चौक में घटित गोलीकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर पुलिस द्वारा कांड में संलिप्त 07 अपराधकर्मियों को घटना में प्रयुक्त 02 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्टल, 05 जिन्दा कारतुस, 05 खोखा, 06 मोबाईल, स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल एवं स्कुटी के साथ किया गया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version