सोशल न्यूज़

योग मनुष्य को निरोगी बनाता है और दीर्घायु जीवन प्रदान करता है – योग गुरु अर्जुन शर्मा।

Published

on

Jamshedpur : 21 जून यानी अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने को लेकर सभी लोग उत्साहित हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 12 जून, 2021 को जमशेदपुर के योग गुरु श्री अर्जुन शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व को समझाया। 

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग अभ्यास की तैयारी करते हुए योग गुरु अर्जुन शर्मा ने कहा कि- “योग को अपने जीवन की दिनचर्या में डाल कर, हम सभी अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। योग जीवन जीने की महत्वपूर्ण कला है। योग मनुष्य को निरोगी बनाता है और दीर्घायु जीवन प्रदान करता है।”
“करे योग, रहे निरोग,
योग करे और रोज करे।

वहीं उन्होंने बताया कि विश्व में पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।  जिसकी पहल भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 27 सितम्बर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान कही थी। उन्होंने कहा था – 

“योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।”
11 दिसंबर, 2014 को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से योग को ‘अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ के रूप में 21 जून को मंजूरी दे दी थी।

हमारे प्राचीन धार्मिक ग्रंथों और साहित्यों में योग की बड़ी महिमा बताई गई है। योग के निरंतर प्रयास से शरीर शक्तिशाली और निरोगी बन जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इसके असंख्य शारीरिक लाभ हैं। मन, बुद्धि और शरीर स्वस्थ रहते हैं जिससे कि कार्य करने में मन लगता है। आलस्य दूर हो जाता है।

नोट – योग के लाभों को जानने और समझने के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं। यह भी जानें कौन से योग करने पर शरीर को क्या लाभ मिलता है। 

https://www.thenewsframe.com/search/label/Yoga?&max-results=5&m=1

पढ़ें खास खबर– 

श्रीनगर में DRDO द्वारा विकसित 500-बेड का COVID अस्पताल आज से हुआ चालू।

खरीदें भारतीय आदिवासीयों के कलात्मक प्रोडक्ट, ट्राइब्स इंडिया स्टोर से।

घर से निकलने से पहले जाने खराब मौसम की जानकारी, आज बिजली कहाँ गिरने वाली है।

खादी प्राकृतिक पेंट के नाम पर धोखाधड़ी

भारतीय आमों का प्रदर्शन कार्यक्रम बहरीन में आरंभ।

ग्रामीण क्षेत्रों में ‘टीके को लेकर हिचकिचाहट’ दूर करेगी सरकार।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version