आर्थिक

ये है दुनियां के टॉप टेन अमीरों की लिस्ट ।

Published

on

ज हम दुनियां के सबसे अमीर लोगों के नाम जानते हैं जिनकी संपत्ति इतनी है की पुरे एक साल तक दुनियां को भोजन उपलब्ध कराया जा सकता हैं। 

दोस्तों दुनियां में अमीरों की लिस्ट में अमेरिका का दबदबा आज भी बना हुआ हैं। आपको बता दें की दुनिया के टॉप 10 अमीरों में 8 अमेरिका के ही हैं।  

Bloomberg Billionaires Index के अनुसार दुनियां के सबसे दस अमीर लोगों की रैंकिंग कुछ इस प्रकार हैं – 

1 . पहले नंबर पर हैं एलन मस्क जिनकी  कुल संपत्ति  200 अरब डॉलर है। 

2 . दूसरे नंबर पर हैं अमेजन  के जेफ बेजोस जिनकी सम्पति 194 अरब डॉलर की है।  

3 . माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 136 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 

4 . लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं  फ्रांसीसी बिजनसमैन और दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH Moët Hennessy के चेयरमैन ऑफ चीफ एग्जीक्यूटिव बर्नार्ड आरनॉल्ट जिनकी कुल संपत्ति है 115 अरब डॉलर। 

5 . मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) फेसबुक के सीईओ 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 

6 . अमेरिका के कम्प्यूटर साइंटिस्ट और इंटरनेट उद्यमी लैरी पेज (Larry Page) 97.0 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं। 

7 . सातवें नंबर पर हैं चीन के बिजनसमैन झोंग शैनशैन जिनकी संपत्ति 94.3 अरब डॉलर की हैं। 

8 . गूगल के को-फाउंडर सर्गेई बिन (Sergey Brin) 93.9 अरब डॉलर के साथ आठवें पायदान पर हैं।  

9 . वारेन बफे (Warren Buffett) 92.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ नौवें  स्थान पर हैं। 

10 . अमेरिकी बिजनसमैन और निवेशक स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer) 87.7 अरब डॉलर के साथ दसवें स्थान पर हैं।

इस सूची में 11वें स्थान पर हैं भारत के रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी।  इनकी कुल संपत्ति 80.4 अरब डॉलर की हैं।  वहीँ गौतम अडानी जो अडानी ग्रुप के चेयरमैन हैं, 44.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ  27वें नंबर पर हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version