झारखंड

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने चलाया डोर टू डोर अभियान

Published

on

चक्रधरपुर (जय कुमार): युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने रविवार को “चलो पंचायत-चलो वार्ड” के नारे के साथ चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग पंचायत में डोर टू डोर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत उन्होंने “हर घर खटाखट” अभियान का संचालन किया, जिसमें कांग्रेस गठबंधन सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाई गई।

प्रीतम बांकिरा ने इस दौरान जनता को बताया कि वर्तमान में झारखंड की गठबंधन सरकार सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री मैंया सम्मान योजना, किशोरी समृद्धि योजना, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 2 लाख तक की कृषि ऋण माफी योजना, पुरानी पेंशन स्कीम योजना, सर्वजन पेंशन जैसी योजनाओं का उल्लेख किया, जिनका लाभ समाज के सभी जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : 501 लीटर दूध से बाबा भोलेनाथ का होगा महारुद्राभिषेक, संध्या में महाप्रसाद का वितरण

बांकिरा ने कहा कि सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं से लोग काफी संतुष्ट हैं, और उन्हें विश्वास है कि भविष्य में भी ऐसी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य में फिर से कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पेंशन योजना बुजुर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा है, और सरकार द्वारा उनके खातों में समय पर भुगतान किया जा रहा है, जिससे जनता का विश्वास वर्तमान झारखंड सरकार में बना हुआ है।

प्रीतम बांकिरा ने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में पूरे चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में यह अभियान चलाया जाएगा। हर पंचायत के गांव-गांव में नुक्कड़ नाटक और चौपाल के माध्यम से जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के दौरान कांग्रेस नेता सोमाय पुरती, जीतेन टिटिंगल, जयपाल जामुदा, करन जामुला, रूईदास डांगिल, ज्ञानप्रकाश जामुदा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version