झारखंड

मुरली पब्लिक स्कूल में मनाया गया – Christmas

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

आज दिनांक 23.12.2023 को मुरली पब्लिक स्कूल, बागुनहातु, जमशेदपुर के प्रांगण में क्रिसमस के उपलक्ष में, विद्यार्थियों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी बच्चों के द्वारा क्रिसमस से संबंधित विभिन्न प्रकार के समान तथा चित्र बनाकर लाया गया था।

छोटे बच्चे बच्चे क्रिसमस की थीम पर कपड़े पहन कर आए थे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई देकर, क्रिसमस के विषय में बहुत सी जानकारियां प्रदान की तथा साथ ही क्रिसमस क्यों मनाया जाता है यह भी बताया। सभी बच्चे रंगारंग कार्यक्रम में उत्साहित होकर शामिल हुए। 

कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच में केक तथा चॉकलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका टीना देवी, सुश्री सुशीला कुमारी, श्रीमती मालती साहू, श्रीमती प्रियंका तिवारी, श्रीमती मिताली नामता, श्रीमती शशिकला देवी  तथा श्रीमान प्रदीप राय का विशेष योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version