झारखंड

मुरली पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘सतरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन।

Published

on

जमशेदपुर : आज दिनांक 4-10-2024 (शुक्रवार) मुरली पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘सतरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सभी बच्चे पारंपरिक परिधान पहनकर सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे – रंगोली प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता, डांडिया प्रतियोगिता, गरबा तथा गायन प्रतियोगिता को शामिल किया गया था। सभी बच्चे इन प्रतियोगिताओं में बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिए।

सुबह की प्रार्थना के बाद, स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर नूतन रानी जी ने सभी विद्यार्थियों को नवरात्र के महत्व के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने नवरात्रि क्यों मनाया जाता है इसकी भी जानकारी विद्यार्थियों को दी। डायरेक्टर डॉक्टर नूतन रानी जी के द्वारा दी गई, महत्वपूर्ण जानकारी के बाद सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भी नवरात्रि के नौ दिनों के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को बताया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : मां दुर्गा को शक्ति और ऊर्जा की देवी के रूप में पूजा जाता है। संसार को बुराई से मुक्त करने के लिए प्रकट हुई थीं।

कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी बच्चे काफी खुश और उत्साहित नजर आए। मुरली ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के द्वारा समय – समय पर ऐसी कार्यक्रमों के द्वारा विद्यार्थियों को उनकी संस्कृति के बारे में जानकारी दी जाती है। मुरली ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के तहत मुरली पब्लिक स्कूल तथा मुरली पारा मेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज, के विद्यार्थियों के पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जाता है।

मुरली ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के तहत स्कूलों तथा कॉलेज के विद्यार्थियों को सामाजिक नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की जानकारी दी जाती है।

यह भी पढ़ें: 2024 में दुर्गा पूजा: एक विस्तृत विवरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version