झारखंड

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति में छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन अप्लाई करने में गति बढ़ाने के लिए बैठक। बहरागोड़ा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को बैठक से अनुपस्थित रहने पर शो कॉज।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड

जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निर्मला बरेलिया ने अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और एपीओ के साथ हाई स्कूल को प्लस टू में उत्क्रमित करने, सावित्रीबाई फुले का फॉर्म युद्धस्तर पर प्राप्त करने साथ ही मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति में छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन अप्लाई करने में गति बढ़ाने के लिए बैठक की।  

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को बताया कि विगत कई दिनों से विद्यालयों के उत्क्रमण का प्रस्ताव मांगा जा रहा है जो कि विधिवत नहीं दिया गया है ऐसे में प्रखंड स्तरीय समिति से अनुमोदित करते हुए 17 जुलाई को ही जिला को उपलब्ध कराएंगे। पटमदा और बहरागोड़ा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को बैठक से अनुपस्थित रहने पर शो कॉज किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version