झारखंड

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पोटका प्रखंड के हेंसलबीलल एवं तेंंतला पोड़ा पंचायत के कुल 28 लाभुकों के बीच 15 बतख चूजा का वितरण।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पोटका प्रखंड के हेंसलबीलल एवं तेंंतला पोड़ा पंचायत के कुल 28 लाभुकों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर प्रति लाभुक 15 – 15 बतख चूजा का वितरण किया गया। बतख चूजा वितरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसके तहत 90 प्रतिशत अनुदान पर बतख चूजा दिया जा रहा है।आप महिलाएं बतख पालकर स्वरोजगार कर जीविकोपार्जन कर सकते हैं। 

इस अवसर पर हेंसलबील पंचायत की मुखिया साबित्री हांसदा,तेंतला पोड़ा की मुखिया पुष्पलता मुंडा, उप मुखिया सुरजीत सरदार, ग्राम प्रधान अरुप मंडल, जिला नोडल पदाधिकारी डॉक्टर प्रदुमन स्वाइ, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार, पशुधन सहायक राजकुमार साव, सौरभकुमार, अनूप मंडल, सुलोता मंडल, रितम मंडल, तापस मंडल,  मोहन गोप,  मनबोध गोप आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version